विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने ए सीरीज के तहत शानदार हैंडसेट ए72 5G (Oppo A72 5G) को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में तीन कैमरे मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ओप्पो ए72 5जी स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। 

Oppo A72 5G की कीमत
ओप्पो ने ए72 5जी स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 20,200 रुपये) रखी है। इस स्मार्टफोन को नियोन, वॉयलेट और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 
Oppo A72 5G की स्पेसिफिकेशन
ओप्पो ए72 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 720 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इसे भी पढ़ें: Honor का पहला लैपटॉप जल्द होगा भारत में लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है पावर बटन

Oppo A72 5G का कैमरा
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Oppo A72 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी
कंपनी ने ओप्पो ए72 5जी स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, 5जी नेटवर्क, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,040 एमएएच की बैटरी मिली है।